{"_id":"5a1b13114f1c1ba7678be043","slug":"121511723793-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच शाहपुर में पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच शाहपुर में पड़े वोट
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच शाहपुर में पड़े वोट
शाहपुर (मुजफ्फरनगर) । कसबे में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। वार्ड तीन में सबसे अधिक 80.2 फीसदी और वार्ड आठ में सबसे कम 61.3 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए थे। मतदान होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
कस्बे के वार्ड एक में 77.5 प्रतिशत, वार्ड 2 में 78.2 प्रतिशत, वार्ड 3 में 80.2 प्रतिशत, वार्ड 4 में 64.8 प्रतिशत, वार्ड 5 में 80 प्रतिशत, वार्ड 6 में 67.2 प्रतिशत, वार्ड सात में 78.9 प्रतिशत, वार्ड आठ में 61.3 प्रतिशत, वार्ड नौ में 74.8 प्रतिशत, वार्ड 10 में 67.5 प्रतिशत, वार्ड 11 में 61.8 प्रतिशत, वार्ड 12 में 65.9 प्रतिशत, वार्ड 13 में 78 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में फर्जी मतदान को लेकर बहसबाजी हुईं। कुछ केंद्रों पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा भी हुआ। कस्बे के सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील सहित सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। -