फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर में 4 से 12 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती

शहर में 4 से 12 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती

Thu, 23 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
शहर में 4 से 12 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर के नुमाइश मैदान चार दिसंबर से 12 दिसंबर तक सात जनपदों की सेना भर्ती होगी। इसमें 60 हजार युवा शामिल होंगे। सेना भर्ती शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों की बैठक ली।
एडीएम प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बैरीकेडिंग, पर्याप्त साफ सफाई, खाद्य पदार्थों की जांच निरंतर उक्त अवधि मेें किया जाना सुनिश्चित किया जाए। सेना भर्ती की उक्त अवधि में नुमाइश मैदान में मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ भी पांच दिसंबर एवं 12 दिसंबर को नहीं लगाई जाएगी। कर्नल रजनीश मेहता डायरेक्टर रिक्रूटमेंट सेना भर्ती कार्यालय मेरठ ने बताया कि सात जनपदों सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर के 60 हजार अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती के लिए अपने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। प्रतिदिन लगभग पांच हजार की संख्या में अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में भाग लेने मुजफ्फरनगर आएंगे। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए इस बार आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण एवं आधार कार्ड प्राप्त हो जाने की दशा में सेना भर्ती रैली शांतिपूर्ण संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि भर्ती संबंधी प्रक्रिया चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, सर्कस ग्राउंड एवं नुमाइश मैदान में संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि चार दिसंबर को सहारनपुर जनपद के बेहट, सहारनपुर, नकुड, देवबंद और रामपुर मनिहारन तहसील के अभ्यर्थियों की सैनिक जर्नल ड्यूटी, सैनिक टेक्निकल, सैनिक कलर्क, सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती प्रक्रिया होगी। पांच दिसंबर को अमरोहा जनपद के धनोरा, अमरोहा और हसनपुर तहसील के अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त पांच दिसंबर को ही जनपद बिजनौर की नजीबाबाद तहसील के अभ्यर्थी भी सम्मलित होंगे। छह दिसंबर को बिजनौर, नगीना, धामपुर और चांदपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सात दिसंबर को मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसील के अभ्यर्थी तथा जनपद रामपुर के टांडा, शाहाबाद और मिलक तहसील के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिसंबर को रामपुर जनपद के बिलासपुर और रामपुर तहसील तथा शामली में शामली तहसील के अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे। नौ दिसंबर को जनपद शामली की कैराना और मुजफ्फरनगर की मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली और जानसठ के प्रतिभागी सम्मलित होंगे। 10 से 12 दिसंबर तक सफल अभ्यर्थियों के मेडिकल एग्जामिनेशन संपन्न किए जाएंगे। एडीएम प्रशासन ने अधिशासी अभियंता विद्युत को यह भी निर्देश दिए कि भर्ती रैली के दौरान 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, नुमाइश ग्राउंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी यातायात, एसडीएम सदर, अधिशासी अभियंता विद्युत, एआरटीओ, डीआईओएस, बीएसए तथा सेना एवं पुलिस तथा संबंधित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed