{"_id":"59fb6e2e4f1c1bd7538bad08","slug":"121509649966-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामियानगर के गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामियानगर के गोदाम में लगी भीषण आग
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामियानगर के गोदाम में लगी भीषण आग
मुजफ्फरनगर। शहर के जामियानगर में एक पॉलीथिन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रुप धारण कर लिया। लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग घरों को छोड़ कर भाग खड़े हुए। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग से कई लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार निवासी अखलाक का जामियानगर में कबाड़ का गोदाम है। अधिकांश पॉलीथिन जमा थी। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गोदाम के पास ही स्थित एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह चल रहा था। शादी में आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान कोई पटाखा गोदाम में जा गिरा और पॉलीथिन ने आग पकड़ ली। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास के घरों में रहने वाले नागरिक मकानों को छोड़ कर बाहर निकल आए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग पहुंचा। भीषण आग के कारण फायर ब्रिगेड की तीन गाडियों को मौके पर लाया गया। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। आग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।