{"_id":"59a8600e4f1c1b4b738b498e","slug":"121504206862-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व सीओ कब्रिस्तान का निरीक्षण करने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व सीओ कब्रिस्तान का निरीक्षण करने पहुंचे
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम, सीओ कब्रिस्तान का निरीक्षण करने पहुंचे
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव गालिबपुर में कब्रिस्तान के विवाद को लेकर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसडीएम ने पुलिस को शिया और सुन्नी समुदाय पक्ष के लोगों पर विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से गांव गालिबपुर में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर शिया व सुन्नी समुदाय में विवाद चला आ रहा है। इस संबंध में कई बार पुलिस ने भी समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन विवाद का अभी तक कोई निस्तारण नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को एसडीएम व सीओ गांव में पहुंचे और कब्रिस्तान का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुना। एसडीएम ने पुलिस को निर्देश दिए कि मामले को गंभीरता लेते हुए दोनों पक्षों पर धारा 151 की कार्रवाई करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को 10 लाख रुपये का पाबंद मुचलका किया जाए। चेतावनी दी कि अगर किसी तरह का विवाद करने की कोशिश भी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।