फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दशलक्षण पर्व को आर्जव धर्म के रुप में मनाया

दशलक्षण पर्व को आर्जव धर्म के रुप में मनाया

Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दशलक्षण पर्व को आर्जव धर्म के रुप में मनाया
दशलक्षण पर्व को आर्जव धर्म के रुप में मनाया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
नगर के जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन को उत्तम आर्जव धर्म के रुप में मनाया। धर्मसभा में अंतसमती व आमर्षवती माताजी ने कहा आज आर्जव का दिन है। इसमें सरल स्वभावी बनकर छल कपट त्यागने की मंगल भावना को हमें ग्रहण करना है।

धर्म का श्रेष्ठ लक्षण आर्जव है। आर्जव का अर्थ सरलता है। आर्जव मानव जीवन में सुख उत्पन्न करने वाला है। कुटिलता छोड़कर आर्जव धर्म धारण करना है। आत्मा का हित चाहने वालों को आर्जव धर्म का अवलंबन लेना उचित है। आज का दिन अपने मन को साफ करने का दिन है। अपने आपको दर्पण दिखाने का दिन है। सरल, ईमानदार, निश्चल, निष्कपट होने का दिन है। यदि आर्जव धर्म की सही आराधना करके हमें इसे अपना ले तो जीवन सुधर जाएगा। आज यही करना है। रात के समय मंदिरों में प्रश्नमंच व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। मौके पर वीरेश, पद्म सैन, विजय सर्राफ, मनीष, किशोर, राकेश सभासद, निर्दोष, अशोक सर्राफ, सुभाष सर्राफ, एलएम जैन, श्रीपाल, प्रदीप, विपिन तिगाई, धर्नेंद्र, अकलंक, डीके जैन, हितेश, गौरव, मनोज महलका, सुनील टीकरी, राजीव मार्बल, प्रमोद, डॉ. आरके जैन, नीरज प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed