{"_id":"599dd3344f1c1bf07e8b45a0","slug":"121503515444-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद् भागवत कथा 25 अगस्त से शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद् भागवत कथा 25 अगस्त से शुरु
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमद्भागवत कथा 25 अगस्त से शुरु
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित सैनी फार्म हाउस पर 25 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक बृजेश रस्तौगी, पवन अग्रवाल, मूलचंद सैनी, गोपाल सैनी, मुकेश शर्मा, सतीश खटीक, सोनू लाला, राकेश, मदन, प्रदीप सिंगल, राजीव गुप्ता, जगत सिंह सैनी, अशोक भाटला आदि ने बताया कि भागवत कथा दिन के दो बजे से पांच बजे तक तक चलेगी। कथावाचक सत्यानंद महाराज रहेंगे।
टिकौला शुगर मिल डिस्टलरी पर सील लगी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। रामराज टिकौला शुगर मिल की डिस्टलरी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे प्रदूषण की शिकायत ग्रामीणों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की थी। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता विपुल कुमार, सहायक वैज्ञानिक डॉक्टर डीसी पांडे आदि कर्मचारियों के साथ मंगलवार को डिस्टलरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिस्टलरी बंद मिली। फैक्ट्री के महाप्रबंधक की मौजूदगी में डिस्टलरी पर सील लगा दी गई। एसडीएम ने कहा कि बिना केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के डिस्टलरी को चालू नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति के यदि चालू की जाती है तो मिल संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।