{"_id":"598a10634f1c1b896c8b4a91","slug":"121502220387-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिक के शूटिंग रेंज के शूटरों ने पदक बटोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिक के शूटिंग रेंज के शूटरों ने पदक बटोरे
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशानेबाजों ने अचूक निशाना साधा
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर में आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता में मलिक शूटिंग रेंज के शूटरों ने पदक बटोरे। शूटरों का शूटिंग रेंज पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बुढ़ाना के मलिक शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने खूब पदक बटोरे। विभिन्न वर्गों में शुभम राणा व कार्तिक, उज्ज्वल, आसिफ, आशुतोष, कविंद्र राठी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अनुराग व विशु राणा ने रजत व कांस्य पदक बटोरे। दस मीटर पिस्टल में शुभम राणा ने सभी निशानेबाजों को मात देकर चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया तथा दस हजार रुपये का नगद इनाम भी जीता। मंगलवार को शूटिंग रेंज पर पहुंचे विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर शूटिंग रेंज पर जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, अध्यक्ष इंद्रपाल मलिक, कोच मोनू मलिक, भारत, जितेंद्र, सौरभ, शिवम आदि मौजूद रहे।