{"_id":"59876a794f1c1bb73a8b457b","slug":"121502046841-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस-रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रेलवे और बस स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस फोर्स ने यात्रियों के बैग-अटैची की जांच की। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस फोर्स की कार्रवाई से स्टेशन, बस स्टैंड पर अफरातफरी मची रही।
रक्षाबंधन पर्व पर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ती है। इसको लेकर अराजक तत्वों द्वारा किसी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इसको लेकर आला अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है। फोर्स को 24 घंटे कड़ी निगरानी की हिदायत दी गई है। इसके चलते आरपीएफ, जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों के बैग के साथ अन्य सामानों की जांच की गई। अधिकारियों ने संदिग्धों की आईडी लेकर पूछताछ की। वहीं, आरपीएफ ने स्टेशन से गुजरने वाली एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनों के कोच में जांच पड़ताल की। उधर, रोडवेज बस स्टैंड पर भी पुलिस फोर्स ने सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाकर जांच की।