{"_id":"5963d1f34f1c1bf15a8b4740","slug":"121499714035-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियां जीएसटी की ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियां जीएसटी की ब्रांड एंबेसडर
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी समितियां बनीं जीएसटी की ब्रांड एंबेसडर
मुजफ्फरनगर। एक देश-एक कर के बारे में सबको जानकारी दी जाए। जीएसटी के घटी कीमतों की गांव-गांव जानकारी देने से बात बनेगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। वहीं, सहकारी समितियां जीएसटी की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके बाद स्टेक होल्डर्स को जीएसटी का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जीएसटी को लेकर कार्यशाला की गई। जिसमें डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि जीएसटी एक नई कर व्यवस्था है, जो सभी को समझनी चाहिए। सहकारी समितियों का आधार ग्रामीण इलाकों में है, जहां उन्हें जीएसटी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करना है। कीमतों में कटौती का लाभ सबको पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारिक समुदाय को जीएसटी के बारे में विस्तार से बताने के निर्देश दिए। माइग्रेशन से बचे व्यापारियों को जल्द माइग्रेट किया जाए।
व्यापारियों से उसके स्टॉक की जानकारी भी अधिकारी नोट कर लें। व्यापारी जीएसटी की बारीकियों को पहले अच्छी तरह समझ लेंगे तो कारोबार करने में दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ में भी विशेष कैंप लगाकर जीएसटी की जानकारी दी जाएगी। मास्टर ट्रेनर डीएस गौतम ने जीएसटी के बारे में सहकारी समितियों को जानकारी दी। सहकारी समितियां गांव-गांव में जीएसटी का प्रचार करने के साथ लोगों को इसकी जानकारी देंगी। जीएसटी की बारीकियों और बैंकिंग लेनदेन को लेकर मंगलवार को विशेष कार्यशाला होगी