फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12 crore will be spent on the roads of the city

Muzaffarnagar News: शहर की सड़कों पर खर्च होंगे 12 करोड़

Wed, 09 Aug 2023 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
12 crore will be spent on the roads of the city
- वार्ड 36 में निर्माणाधीन सड़क का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया शिलान्यास
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के वार्ड 36 स्थित नई मंडी में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सभी वार्डों में सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।

बुधवार को चेयरपर्सन ने नई मंडी में सड़क का उद्घाटन किया। वार्ड सभासद पारूल मित्तल और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने स्वागत किया। सड़क का निर्माण राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत कराया गया है। चेयरपर्सन ने कहा कि करोड़ों रुपये के दूसरे विकास कार्य भी पाइपलाइन में है, जो जल्द से जल्द धरातल पर लाकर जनता को समर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के 55 वार्डों में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से आवश्यकता के अनुसार सड़क निर्माण स्वीकृत कराए गए हैं। इनके टेंडर जल्द ही प्रकाशित होंगे। बरसात के बाद इन सड़कों का कार्य शुरू होगा। इस मौके पर मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, मोहित मलिक, विकल्प जैन, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, राहुल पंवार, अनुज कुमार, प्रशांत गौतम, आशुतोष गुप्ता, श्याम सुन्दर तायल, एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed