फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12 crore 17 lakh released to women of 1165 groups of the district

जिले के 1165 समूहों की महिलाओं को 12 करोड़ 17 लाख जारी

Thu, 12 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
12 crore 17 lakh released to women of 1165 groups of the district
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवन मिशन की स्वयं सहायता समूह की जिले की बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। जिले के 1165 समूहों की महिलाओं को 12 करोड़ 17 लाख 35 हजार सरकार ने जारी किया है। इनमें 1093 समूह की महिलाओं को सीआईएफ एक लाख दस हजार तथा 71 समूह को आरएफ (रिवॉलविंग फंड) 15 हजार, एक कलस्टर को स्टार्टअप फंड तीन लाख 50 हजार रुपये पीएम द्वारा जारी किए गए।
विज्ञापन

सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने समस्त गरीब महिलाओं को बैंकों से जोड़ने और वित्तीय मामलों में मजबूत करने की बात की। बैंकों से सीसीएल, मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूह सदस्यों को बिना गारंटी लोन दिलाया गया। स्वयं सहायता समूह को सीसीएल की लिमिट दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। अनाज भंडारण, कोल्ड स्टोरेज कृषि यंत्र बीज आदि के फंडों का निर्धारण किया गया है। महिला किसानों को कृषि एवं पशुपालन में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आजादी का अमृत महोत्सव पर चर्चा की, महिला कुपोषण, कोरोना वैक्सीनेशन, महिला एक्सपोजर, अन्य ब्लाक, जिला या दूसरे प्रदेशों का भ्रमण तथा सीखने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी तथा समस्त विकास खंड तथा ग्रामों में स्वयं सहायता समूह की 25 हजार से ज्यादा महिलाओं ने टीवी और यूट्यूब पर देखा। कार्यक्रम में डा. नेहा शर्मा (डीसीएनआरएलएम) तथा जिला मिशन प्रबंधक एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed