फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   117 corona infected including two children found

दो बच्चों सहित 117 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
117 corona infected including two children found
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के 117 मरीज मिले हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे भी शामिल हैं। एक व्यक्ति को गंभीर हालत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण की 1115 जांच कराई गई, इनमें 117 मरीज मिले हैं। पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे भी शामिल है। पांच साल से कम उम्र के वर्तमान में 37 केस सक्रिय हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं, वहां पर कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। संक्रमितों को भी घरों में रहकर कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों से कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करें, बेवजह भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचें। मास्क का आवश्यक रूप से प्रयोग करें। एहतियात से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। शहर के प्रमुख स्थानों पर जांच अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed