फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की
विज्ञापन

बुढ़ाना। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलजीत सिंह ने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की चेयरपर्सन व कर्मचारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि नाली में गोबर आदि बहाने वाले पशुपालक व गंदी पट्टी व सीरिंज आदि डालने वाले चिकित्सक व हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।

नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी, कार्यालय के सभी कर्मचारी व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलजीत सिंह ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सफाई कर्मचारियों से राय ली गई। नगर से एकत्र गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग ही डम्पिंग ग्राउण्ड में पहुंचाया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस पास सफाई रखें। दूसरों को सफाई के लिए प्रेरित करें। गंदगी फैलाने वाले की सूचना नगर पंचायत को दें। इस मौके पर अजय चौधरी, सतीश कुमार, सुधीर कुमार, दिनेश त्यागी, सचिन कोरी, सचिन गोयल, लक्ष्मण, राधेश्याम, रामभरोसे व मांगेराम सहित सभी सफाई व कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में कस्बे को पहला स्थान हेतु संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed