{"_id":"5caa4903bdec221424307e16","slug":"11554663683-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद और भाजपा समर्थकों के बीच टशन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क और गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद और भाजपा समर्थकों के बीच टशन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क और गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी और रालोद प्रत्याशी के समर्थकों में के बीच हुई झड़प और मारपीट की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन काफी गंभीर और सतर्क हो गया है। पुलिस ने मतदान के दिन शाहपुर, तितावी, बुढ़ाना, फुगाना, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्रामों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
गठबंधन के प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के समर्थकों के बीच प्रचार को लेकर तीन बार टकराव की स्थिति बन चुकी है। शनिवार देर रात को चारू चौधरी के रोड शो के दौरान तितावी के नूनाखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी के भतीजे और समर्थकों के साथ मारपीट से माहौल गरमा है। इससे पहले शाहपुर के गोयला में जयंत चौधरी के रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी समर्थकों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इसके जवाब में अगले ही दिन बुढ़ाना के गांव बिटावदा में भाजपा प्रत्याशी के रोड शो में रालोद समर्थकों ने चौधरी अजित सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए थे। दोनों की ही वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इन घटनाओं से दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी टशन है, ऐसे में मतदान के दिन टकराव की स्थिति भी बन सकती है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क और गंभीर है। प्रशासन ने बुढ़ाना, तितावी, शाहपुर, मंसूरपुर, भौराकलां क्षेत्र में पर अपना पूरा फोकस कर दिया है।
रालोद और भाजपा समर्थकों के बीच हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से काफी गंभीर है। मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए है, किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा - आलोक शर्मा, एसपी देहात।