{"_id":"5caa483fbdec22144002f301","slug":"11554663487-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.71 लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.71 लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन दो लाख 71 हजार 442 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सोमवार से घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, लेकिन मतदान के चलते बीच में तीन दिन अभियान बंद रहेगा।
रविवार को जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में बनाए गए 1461 बूथों पर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। शाम तक दो लाख 71 हजार 442 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी थी। इस अभियान में पांच वर्ष तक के पांच लाख 23 हजार 416 बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। सोमवार से टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। नौ अप्रैल को भी यह अभियान चलेगा, लेकिन 10, 11 और 12 अप्रैल को मतदान के चलते घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाने का काम बंद रहेगा। इसके बाद 13 से 16 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. शरण सिंह ने बताया कि घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए टीमें लगा दी गईं हैं।