फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान नेता के साथ अभ्रदता पर भड़का राजपूत समाज

किसान नेता के साथ अभ्रदता पर भड़का राजपूत समाज

Fri, 29 Mar 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
किसान नेता के साथ अभ्रदता पर भड़का राजपूत समाज
देवबंद (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच ने सहारनपुर में एक टीवी चैनल की चुनावी चर्चा में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा किसान नेता अरुण राणा के ऊपर जूता उठाने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक पर राजपूत चेतना मंच की बैठक में डा. बी.पी. सिंह ने कहा कि चुनावी चर्चा में किसान नेता अरुण राणा द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में हंगामा करना तथा जूता उठाना एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता है, जबकि पूरे प्रकरण को मीडिया के माध्यम से पूरे देश की जनता देख रही थी। ऐसे जिलाध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा अध्यक्ष मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। अध्यक्षता कर रहे मुकेश राणा ने कहा कि जनप्रतिनिधि अथवा पार्टी संगठन पदाधिकारी को आम जनता की समस्याओं को सुनकर शालीनता से उसका जवाब देने का औचित्य है। न कि सत्ता के नशे में चूर होकर किसी के पीछे जूता लेकर दौड़ना। इस घटना से राजपूत समाज में भारी आक्रोश है। इस मौके पर राजवीर सिंह, अमित राणा, अजय राठौर, लोकेश राणा, पवन ंसिंह राणा, दिनेश राणा, कान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed