फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हम इस मातृ शक्ति को शत शत नमन करते हैं

हम इस मातृ शक्ति को शत शत नमन करते हैं

Sat, 09 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
हम इस मातृ शक्ति को शत शत नमन करते हैं
हम इस मातृ शक्ति को शत शत नमन करते हैं...
विज्ञापन

खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी में राजकुमार जैन व प्रियंका जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का विशेष सम्मान का दर्जा देते हुए पूजनीय माना गया है। आज की शिक्षित नारी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र व समाज के विकास में योगदान दे रही है। आज हम इस मातृ शक्ति को शत शत नमन करते हैं।

वर्तमान सरकार द्वारा भी महिला शक्ति के सम्मान व विकास के लिए अनेक सराहनीय कदम उठाए गए हैं। आज बालिकाओं के लिए स्नातक स्तर तक की शिक्षा नि:शुल्क है। वर्तमान नारी को भारतीय संस्कृति के संस्कारों को विस्मृत नहीं करना है। महिला ही परिवार व समाज की धुरी है। राष्ट्र व समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणास्त्रोत मां, बहन व बेटियां होती हैं। समाज व प्रशासन के क्षेत्र में भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व बढ़ाना होगा। अध्यक्षता दलीप सिंह और संचालन राजकुमार जैन ने किया। इस अवसर पर नूतन शर्मा, मीनाक्षी जैन, प्रियंका जैन, सीमा गौड़, लवी जैन, पारुल, प्राची, रसना, आंचल, डीके जैन, चंदन शर्मा, अतुल प्रताप, प्रमोद मोतला, मोहित, नवीन जैन, मदन गोपाल, सुधीर पांडेय, विनोद त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed