{"_id":"5c646ddebdec2217fc33e9ff","slug":"11550085598-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षा विभाग टीम ने जीता खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षा विभाग टीम ने जीता खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने जीता खिताबी मुकाबला
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रहे खेल सप्ताह 2019 के दूसरे दिन वॉलीबाल के महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा की टीम ने खिताबी मुकाबला जीता। क्रिकेट में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
वॉलीबाल पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा बीटेक की टीमों के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले को बीटेक टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला बायोसाइंस और पालीटेक्निक के बीच हुआ। शानदार मुकाबले में बायो साइंस ने 2-1 से हीत हासिल की। तीसरा मुकाबला कंप्यूटर एप्लीकेशन और बीकॉम के बीच खेला गया। कंप्यूटर एप्लीकेशन ने 21-4 और 22-11 से जीत दर्ज की। चौथे मैच में शारीरिक शिक्षा की टीम ने कंप्यूटर एप्लीकेशन टीम को 25-16 और 25-13 से परास्त किया। वॉलीबॉल महिला वर्ग में बीबीए टीम ने कंप्यूटर एप्लीकेशन टीम को 2-0 से हराया। शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने भी बीएड को 2-0 तथा तखसरे मैच में बीएड ने कंप्यूटर एप्लीकेशन को 2-0 से पराजित किया। महिला वर्ग 2019 का खिताबी मुकाबला शारीरिक शिक्षा और बीबीए के बीच हुआ। शारीरिक शिक्षा की टीम ने 15-5 और 15-7 से लगातार दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया।
क्रिकेट का पहला लीग मैच बीएससी और बीटेक के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएससी ने निर्धारित आठ ओवरों में 87 रन बनाए। बीटेक की टीम 46 रनों पर सिमट गई। दूसरा मैच बीएड और कंप्यूटर एप्लीकेशन के बीच हुआ। बीएड ने मैच आठ रन से जीत लिया। तीसरा मैच पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और विधि विभाग के बीच खेला गया। विधि विभाग ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 51 रन बनाए। हिमांशु त्यागी ने दो चौकों और एक छक्के के साथ 20 गेंदों में सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। जवाब में विधि विभाग की टीम ने आखिरी गेंद तक संघर्ष करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला बीबीए और बायोसाइंस के बीच खेला गया। बायोसाइंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए, जबकि बीबीए ने 47 रन बनाए और 10 रन से यह मुकाबला हार गई। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की कोआर्डिनेटर डा. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि श्रीराम कॉलेज में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराते हुए आ रहे हैं। कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के डीन निशांत राठी, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम, बीबीए विभागाध्यक्ष डा. सौरभ मित्तल, कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय की प्रवक्ता नीतू सिंह, डा. अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र, संदीप कुमार, अनुज आर्य, अमरदीप, ब्रजकिशोर सिंह, मनु कौशिक और वैशाली गर्ग का योगदान रहा।