लोकसभा चुनाव में रालोद ताकत के साथ उभरेगी: चौधरी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ अनिल चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में रालोद पश्चिम में ताकत के रूप में उभरेगी। किसान भाजपा से तंग आ चुका है। सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर 11 फरवरी को गांव कुटबा में चौधरी अजित सिंह की रैली की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक में अनिल चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान पूरी ताकत के साथ खड़े हो जाएं। भाजपा ने आय दोगुनी का जो सपना दिखाया था, वह फुस्स हो गया है। गन्ने का भुगतान तक नहीं हो पा रहा है। लोकसभा प्रभारी कुंवर अय्यूब अली ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनेगा। भाजपा के खिलाफ जनता रालोद को वोट करेगी। रैली आयोजक विपिन बालियान ने कहा कि कुटबा की यह रैली ऐतिहासिक होगी। जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी, राजपाल बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा रमा नागर, प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय, विदित मलिक, हर्ष राठी, कृष्णपाल राठी, अभिषेक चौधरी, अलीम रोशन, यावर रोशन, रंधावा मलिक, जमशेद प्रधान, अंकित सहरावत, पराग चौधरी, राहुल राणा, रामचरण दास, अमित माहेश्वरी, विकास कादियान आदि मौजूद रहे।