{"_id":"5c509fffbdec2253970c3e33","slug":"11548787711-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया लखनऊ कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया लखनऊ कूच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया लखनऊ कूच
मुजफ्फरनगर । मांगों को लेकर सात दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मंगलवार को लखनऊ कूच कर गए। प्रदेश भर से कर्मचारी वहां पहुंचकर आंदोलन करेंगे। इससे पहले उन्होंने सीएमओ कार्यालय में धरना दिया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में धरना दिए रहे। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष डा. सुभाष चंद त्यागी ने कहा कि सरकार मांगों को मान नहीं रही है, जिस कारण कर्मचारी लखनऊ पहुंच रहे हैं। बुधवार को हजारों संविदा कर्मचारी लखनऊ में इकट्ठा होकर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो सभी कर्मचारी नोटा का बटन दबाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सचिन जैन ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संविदा कर्मियों की गूंज सुनाई देगी। आठ बसों से करीब सैकड़ों संविदा कर्मचारी लखनऊ के लिए रवाना हुए। धरने को महामंत्री मणिकांत त्यागी, डा. राकेश बंसल, डा. बलजीत कौर, डा. शोभा भास्कर, डा. आमिर, डा. हिमांशु त्यागी, एनयूएचएम संघ के अध्यक्ष तरुण शर्मा, महामंत्री मोनिका, पुष्पा शर्मा, प्रिया तोमर, कंचन रजनी, सोनिया, डा. प्रवीण, डा. संजीव सैनी, डा. नवनीत त्यागी, डा. अभिषेक, डिंपल, डा. सुधा गुप्ता, संतोष, मुनेश, सविता, डा. संजय कुमार, हरवेंद्र आदि ने भी संबोधित किया। डा. संजय, डा. पंकज, अनुराग शर्मा, देवेंद्र पाल, तरुण शर्मा, अश्वनी कुमार, रवि धीमान, डा. अनिल कौशिक, डा. फैसल, सचिन कुमार, तंजीम, पिंकी पंवार, निर्मला, रविता, डा. देवेंद्र कुमार, डा. अनिल कौशिक, सचिन, रीना, सतीश कुमार, नरेश कुमार, रुचि, अंजू, सुषमा, साक्षी, बबीता, हसरत अली, रोबिन शर्मा, प्रिया, निर्मला आदि मौजूद रहे।