{"_id":"5c46172abdec227389634827","slug":"11548097322-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बंद किए पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बंद किए पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे गोवंश को खेड़ामस्तान के ग्रामीणों ने गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। उन्होंने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाया दिया और विद्यार्थियों सहित टीचरों को स्कूल में नहीं घुसने दिया। घटना की सूचना प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षाधिकारी को दी है।
तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान में घूम रहे गोवंश ग्रामीणों की फसलों को कई दिनों से बर्बाद कर रहे हैं। इनसे परेशान होेकर ग्रामीणों ने सोमवार को करीब 12 गोवंश को पकड़कर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। गांव वालों ने स्कूल के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को स्कूल में नहीं घुसने दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सहायक अध्यापकों के साथ छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल के बराबर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नं.1 में पहुंचे। वहीं पर शिक्षण कार्य किया गया। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना खंड शिक्षाधिकारी बुढ़ाना दी। खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी सोमदत्त ने बताया कि उन्होंने घटना सूचना उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को दी है। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिल गई है। गोवंश की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। स्कूल में शिक्षण कार्य बंद नहीं होने दिया जाएगा।