फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पशुओं को खुला छोडने पर नियमावली बनाएगी नगरपालिका

पशुओं को खुला छोडने पर नियमावली बनाएगी नगरपालिका

Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
पशुओं को खुला छोडने पर नियमावली बनाएगी नगरपालिका
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में पेयजल की मासिक दर बढ़ाने के साथ की सड़कों की रिपेयरिंग, चैनल मरम्मत और ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए पीपी मोड़ पर कार्य कराने संबंधी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही पशुओं को खुला छोड़ने पर नियमावली बनाने तथा दूध की डेयरियों को नगर से बाहर स्थानांतरित किए जाने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका सभागार में चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बैठक में बोर्ड द्वारा विशेष संकल्प के माध्यम से निर्माण और विध्वंस नियमावली 2018 व ई-अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली स्वीकार की गई। इसी प्रकार प्लास्टिक थर्माकोल अन्य जीव अनाशित कूड़ा नियमावली को नगरपालिका में स्थापित किया जाना स्वीकार किया गया। पेयजल की घरेलू मासिक दल 25 से बढ़ाकर 30 रुपये तथा गैर घरेलू दर 50 से बढ़ाकर 65 रुपये की गई है। ट्यूबवेलों पर कॉपर वायर, किट कैट, एबीसी कंडेक्टर और ओवरलोड आदि की क्रयदारी की प्रस्ताव स्वीकार किया गया। वार्डों में सड़क रिपेयरिंग, चैनल मरम्मत व फिक्सिंग आदि कार्यों के अलावा खराब पड़े रेहड़ों की मरम्मत तथा ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए पीपी मोड़ पर कार्य कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। साथ ही पशुओं को खुला छोड़ने पर नियमावली बनाने तथा पशुपालकों की दूध डेयरियों को नगर से बाहर किया जाएगा जिससे कि नगर स्वच्छ व सुंदर बन सके। चेयरमैन ने कहा कि अप्रैल माह में आयोजित होने वाले श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले से पूर्व मेनगेट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में सुधा गांधी, नौशाद, शबाना, परमजीत कौर, वरीसा, धारा सिंह, शाह फैसल, शान खां, मीनू, मनोज सिंघल, विनय कुच्छल, मो. समीर, मो. असलम, शराफत मलिक, मो. आसिफ, मो. वाजिद, मजाहिर हसन, मो. आरिफ आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनोज सिंघल मेला कमेटी के चेयरमैन बने
देवबंद। पालिका बोर्ड की बैठक में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज सिंघल को मेला चेयरमैन चुना गया, जबकि कमेटी में धारा सिंह, राबिया, हाजी मो. मुस्तकीम व मो. आसिफ को सदस्य बनाया गया है। चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने नवगठित मेला कमेटी के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed