फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर में राशन की 30 दुकानें कम हुई

शहर में राशन की 30 दुकानें कम हुई

Thu, 17 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर में राशन की 30 दुकानें कम हुई
शहर में कम हुई राशन की 30 दुकानें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राशन घोटाले की जद में आई राशन की सभी 98 दुकानों को निरस्त कर दिया गया। दो माह पहले इनके निलंबन की कार्रवाई करते हुए इनके संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। शहर में राशन की कुल 106 दुकानें हैं। इनमें आठ को छोड़ सभी सस्पेंड हो गई थी। घोटाला उजागर होने के बाद राशन वितरण 64 प्रतिशत रह गया है। जिसके आधार पर शहर में प्रशासन ने 30 दुकानें कम करते हुए 76 की स्वीकृति दी है। 68 नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ई-पॉस मशीन से खुले राशन घोटाले में शामिल शहर की सभी 98 दुकानों को निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले इनको सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई थी। शहर में कुल 106 दुकानों में केवल आठ दुकानें ही ऐसी थी जो घोटाले में शामिल नहीं थी। अन्य सभी घोटाले में लिप्त पाई गई। सभी दुकानों के संचालकों पर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। राशन घोटाले की जांच प्रदेश स्तर पर की जा रही है। घोटाले में आरोपी सप्लाई इंस्पेक्टर मोहिनी मिश्रा को शासन ने सस्पेंड कर रखा है। शासन की सख्ती के बाद शहर में खाद्यान्न वितरण घटकर 64 प्रतिशत रह गया है। बीते दो माह से केवल 64 प्रतिशत लोग ही राशन ले पाए हैं। पूर्ति विभाग ने भी राशन उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर दुकानों को कम कर दिया है। जिला प्रशासन ने 106 के स्थान पर 76 दुकानों को स्वीकृति दी है। शहर में अब 30 दुकानें कम हो गई हैं। आठ दुकानों पर निरंतर राशन का वितरण हो रहा है। अब बची हुई 68 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि दुकानों के निरस्तीकरण के साथ की नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपभोक्ताओं की संख्या घटने के साथ ही दुकानों की संख्या भी घटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed