{"_id":"5c2d0525bdec22569d466ace","slug":"11546454309-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में 73 हजार बच्चों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में 73 हजार बच्चों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद ब्लाक में स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 73 हजार बच्चों का मिजिल्स, रुबेला अभियान के अंतर्गत टीकाकरण कर चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक ब्लाक की जनसंख्या का एक तिहाई भाग (बच्चे) टीकाकरण के लिए लक्ष्य में दर्शाये गए हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान गांवों के बाद अब नगर में शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत 73 हजार बच्चों का अभी तक टीकाकरण किया जा चुका है। हालांकि गांव में कुछ बच्चे अभी छूटे हुए हैं। जिनके लिए टीमें स्कूलों के बाद अब घरों में जाकर टीकाकरण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि देवबंद ब्लाक की जनसंख्या 3.48 लाख मानी गई है। जिसमें एक तिहाई यानि 1.16 लाख बच्चे माने गए यही लक्ष्य है, जबकि इतने बच्चे ब्लाक में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 90 हजार का आंकड़ा अभियान में पार करने की उम्मीद है। स्कूलों व मदरसों में अब अभियान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर में अब तक नवाज गर्ल्स स्कूल, बेनिसन स्कूल, दून हिल्स एकेडमी, मेपल्स एकेडमी, किसान इंटर कॉलेज आदि में 90 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। इनके अलावा मदरसा दारुल उलूम रहमिया सांपला बक्काल, मदरसा नेशनल फैज-ए-आम राजुपुर, अरबिया मदरसा, महज आइसा मदरसा आदि में टीकाकरण कराया जा चुका है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. श्याम सिंह पंवार, गय्यूर अली, असलम कासमी, अंजर अहमद, डा. अजीज अहमद, डा. शमीम, अजीम खान, प्रधानाचार्य इंतखाब आलम का विशेष सहयोग रहा।