फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भागीदार बनकर देश की उन्नति में सहायक बनें-ओमानंद

भागीदार बनकर देश की उन्नति में सहायक बनें-ओमानंद

Tue, 01 Jan 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
भागीदार बनकर देश की उन्नति में सहायक बनें-ओमानंद
भागीदार बनकर देश की उन्नति में सहायक बनें-ओमानंद
विज्ञापन

मोरना। संत मंडल आश्रम शुकतीर्थ के प्रथम निर्वाण दिवस के मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि जो सामाजिक और मानव जीवन को सद्गति प्रदान करता है, वही संत कहलाने योग्य हैं। गरीबों और दीन दुखियों को सहारा देकर उनके दुखों का भागीदार बनकर देश की उन्नति में सहायक बनें, वही वास्तव में महापुरुष है। ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद महाराज के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

शुकतीर्थ स्थित संत मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी का निर्वाण दिवस का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उनकी समाधि के निर्माण के लिए विधि विधानपूर्वक ईंटों का पूजन हुआ। उनके परमशिष्य ओर आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी विचारानंद उर्फ छोटू महाराज ने गुरु श्यामानंद महाराज के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना करते हुए कहा कि मेरा जीवन अपने गुरु के सपनों को साकार करने के लिए है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा करना ही मेरा मकसद है। कार्यक्रम में स्वामी महानंद महाराज, स्वामी मोहनदास महाराज, धर्मदास महाराज, ज्ञानानंद महाराज, सत्यानंद महाराज, हरनंद गिरि महाराज, पुरुषोत्तम गिरि महाराज, निजानंद महाराज आदि ने भी लोगों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ठाकुर जयपाल सिंह क्षत्रिय चौहान कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रविंद्र महामंत्री, सत्यपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, हेमसिंह चौहान, काशीराम गोयल, चंद्रपाल प्रधान, सरदार राणा, ओमपाल सिंह आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर साधु संतों के बीच प्रसाद का वितरण कर नकद दान दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed