{"_id":"5c1d31c2bdec2256e27b7de4","slug":"11545417154-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल प्रतियोगिता में विक्रांत भाटी का ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल प्रतियोगिता में विक्रांत भाटी का ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत दंगल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुश्ती प्रशिक्षण जबरसिंह सोम, प्रबंध समिति के अध्यक्ष योगेश चंद जैन, सचिव मुकेश कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दंगल में डिग्री कालेज के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जबरसिंह सोम ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मार्गदर्शन किया एवं अपने जीवन के कुश्ती अनुभवों को साझा किया। विशिष्ट अतिथि भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि कालेजों में दंगल प्रतियोगिताएं समय समय पर होती रहनी चाहिए। इन प्रतियोगिताओं से बच्चों में शारीरिक विकास भी होता है। छात्र शिक्षा के अलावा खेलकूद मेें भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। दंगल में सौरभ कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहित कुमार पराजित किया। इसके अलावा गौरव ने विवेक को, मोहम्मद जुबेर ने सुखीराम को, विकास ने मोहम्मद मुर्सलीम को, आकाश मोतला ने सरताज को, विक्रांत भाटी ने नितिन को, प्रशांत मोतला ने अजय को कड़े मुकाबले में परास्त कर विजयश्री हासिल की। फाइनल कुश्ती में छात्र विक्रांत भाटी ने मोहम्मद जुबेर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व पालिका चेयरमैन नरेश पालीवाल, विशाल लोचन, राजीव जैन को प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्या डॉक्टर नीतू वशिष्ठ, संयोजक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रीना, डॉ. पंकज कुमार, ई. आशीष जैन, डॉ. सचिन गोयल, संदीप कुमार, पारुल जैन, मुकुल जैन, मनोज मलिक सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।