{"_id":"5bd214fbbdec2269935784c0","slug":"11540494587-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम के स्वागत में जुटा प्रशासन
शाहपुर। कस्बे में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की 27 अक्टूबर को होने वाली जनसभा के लिये सांसद, विधायक के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, एसपी देहात ने जनसभा स्थल के साथ हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 27 अक्टूबर को कस्बे में मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग का 296 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले चौड़ीकरण का शिलान्यास करेंगे। उनके साथ प्रदेश के पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी आएंगे। वहीं, कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीपेड का निर्माण कार्य शुरू हो गया। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता के साथ एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ बुढ़ाना ने हेलीपेड व जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता कपिल सैनी, डॉ. संजय कुमार, देवराज चौधरी, ऋषभ गोयल, धर्मेंद्र सैनी, नवीन राणा आदि रहे ।