फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस स्मृति दिवस

पुलिस स्मृति दिवस

Sun, 21 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस
आज जनपद के सात शहीदों को करेंगे श्रद्धानमन
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। रविवार को पुलिस स्मृति दिवस पर चार वर्षों में शहीद हुए जनपद के सात शहीदों को श्रद्धानमन करते हुए उनके परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, परिजनों को दिवाली गिफ्ट के रूप में मिष्ठान भी दिया जाएगा।
चीन बॉर्डर पर 21 अक्तूबर 1959 को शहीद हुए सीआरपीएफ के दस शहीदों की याद में हर साल मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस पर इस बार विगत चार साल में शहीद हुए जनपद मुजफ्फरनगर के कुल सात शहीदों को श्रद्धानमन किया जाएगा। इसके तहत अफसरों द्वारा शहीदों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही परिजनों को दिवाली गिफ्ट के रूप में मिष्ठान भेंट कर पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं भी दी जाएंगी। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले चार साल में जनपद के कुल सात पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, जिन्हें पुलिस परिवार की ओर से उनके घर पहुंचकर परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद के सात शहीद, जिनका होगा सम्मान
सचिन कुमार, निवासी रसूलपुर जाटान, गाजियाबाद में दो अक्तूबर 2016 को शहीद हुए।
जितेंद्र कुमार, निवासी मुंडभर, गाजियाबाद में ही 22 फरवरी 2016 को शहीद हुए।
राजेंद्र सिंह, निवासी मोहल्ला पछाला, मीरापुर, बुलंदशहर में 30 अगस्त 2017 को शहीद हुए।
भूदेव कुमार, निवासी सोंहजनी जाटान, गौतमबुद्धनगर में आठ फरवरी 2015 को शहीद हुए।
दुष्यंत खरव, निवासी पुरबालियान, 11 नवंबर 2014 को रामपुर में शहीद हुए।
वीरपाल सिंह, निवासी सठेड़ी बुढ़ाना, 27 सितंबर 2014 को शहीद हुए।
कुलवंत सिंह, निवासी चिरोड़ी दौराला, मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर 2014 को शहीद हुए।

दो शहीद शामली के भी होंगे सम्मानित
प्रवीण कुमार, निवासी खानपुर बाबरी, 14 फरवरी 2017 को हापुड़ में शहीद हुए।
नरेंद्र सिंह, निवासी ताना झिंझाना, दस अक्तूबर 2014 को बुलंदशहर में शहीद हुए।

एक साल में शहीद हुए यूपी के सबसे अधिक 67 पुलिसकर्मी
मुजफ्फरनगर। पुलिस स्मृति दिवस पर इस बाद देशभर में शहीद हुए कुल 414 पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। एक सितंबर 2017 से 31 अगस्त 2018 तक की अवधि में देश में शहीद हुए कुल 414 जवानों में से सबसे अधिक यूपी पुलिस के 67 जवानों ने शहादत पाई। इनमें पांच उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक, 18 मुख्य आरक्षी, एक लीडिंग फायरमैन, दो आरक्षी चालक और 40 आरक्षी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed