फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान यात्रा से संबंधित खबर-

किसान यात्रा से संबंधित खबर-

Fri, 28 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसान यात्रा से संबंधित खबर-
यात्रा में शामिल किसानों में रहा भारी जोश
विज्ञापन

खतौली। किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों में भारी जोश रहा। किसान जोशखरोश के साथ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। पूर्वांचल के किसान सतबीर, राहुल, महेंद्र, दलसिंह, संतरपाल, हरीश, भगवान सिंह, आलोक सिंह, प्रदीप ने बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे दिवंगत बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जमाने से भाकियू से जुड़े हुए हैं। उन्होंने जितने भी किसानों के हक के लिए आंदोलन किए थे, वे उन आंदोलन में उनके साथ रहे।
यात्रा के स्वागत में भैंसी में किसानों की भीड़
गांव भैंसी में किसान क्रांति यात्रा के स्वागत करने को लेकर किसानों की काफी संख्या में भीड़भाड़ रही। आसपास क्षेत्रों के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बैठकर गांव दोपहर को ही पहुंच गए थे। किसान भी हाथों में यात्रा का स्वागत करने के लिए हाथों में फूल लेकर घंटों तक यात्रा के इंतजार करते रहे। किसानों मेें यात्रा का स्वागत करने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। घंटों सड़कों पर किसान यात्रा का स्वागत करने के खड़े रहे। यात्रा के पहुंचते ही किसानों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी रहीं
किसान क्रांति यात्रा में महिलाओं की संख्या काफी संख्या में थीं। यात्रा में महिलाओं के हाथों में यूनियन के झंडे थे। महिलाएं नारेबाजी करतीं हुई आगे आगे चल रहीं थीं। महिलाएं सबसे ज्यादा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे नारे लगाते हुए चल रहीं थीं। गांव भैंसी में किसानों की महिलाओं ने यात्रा में शामिल महिलाओं का भव्य स्वागत किया और अपने हाथों से उनको भोजन भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed