फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीट की दुकानें बंद कराने पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता

मीट की दुकानें बंद कराने पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता

Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मीट की दुकानें बंद कराने पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता
भाकियू कार्यकर्ता बिफरे
विज्ञापन

छपार। बिना लाइसेंस जगह-जगह खुली मीट की दुकानों को बंद कराने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान कस्बा इंचार्ज एसआई आदेश कुुमार से भी दुकानें बंद कराने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की थाना परिसर में ही जमकर नोकझोंक हुई। भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने दुकानें बंद कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है, वहीं एसआई आदेश कुमार का कहना है कि साफ-सफाई व बिना लाइसेंस के चल रही मीट की दुकानों को बंद कराया गया था, जिन्हें भाकियू कार्यकर्ताओं ने जबरन खुलवा दिया है। इस संबंध में आला अफसरों को सूचना दे दी गई है।
हादसे में युवक घायल
छपार। थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी ऋषिपाल विक्की पर महिला प्रसाधन के सामान की गांवों में फेरी कर आजीविका चलाता है। शनिवार शाम वह गांव कुतुबपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में देवबंद-बरला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी विक्की में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल ऋषिपाल को ले जाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ धरे चार युवक
छपार। थाना पुलिस ने शनिवार देर रात सूचना के आधार पर गांव बढेड़ी निवासी जयपाल के घर दबिश देकर उसे 20 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। उधर, छपार-रोहाना मार्ग पर काली नदी के पुल पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों जोगिंदर व भूपेंद्र निवासीगण खामपुर और कूकड़ा निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपियों के कब्जे से 45 लीटर लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed