फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर डूबा

गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर डूबा

Thu, 20 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर डूबा
गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर डूबा
विज्ञापन

खतौली। भगवान गणेश की प्रतिमा गंगनहर में विसर्जन करने के बाद किशोर दोस्तों के साथ नहाने लगा। गंगनहर में नहाते हुए किशोर गंगनहर में डूब गया। एक दोस्त उसको बचाने के लिए गंगनहर में कूद गया था, लेकिन तब तक किशोर पानी में समा गया था। युवक के गंगनहर में डूबने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस गोताखोरों को लेकर किशोर को गंगनहर में तलाश कर रही है। शाम तक किशोर का गंगनहर में पता नहीं चल सका था।

गणेश महोत्सव को लेकर नगर के कई मोहल्ले के युवक एकत्र होकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए गंगनहर पर गए। मोहल्ला सराफान निवासी नितिन (14) पुत्र पप्पू हलवाई भी अपने दोस्तों के साथ गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गंगनहर पर गया था। इसके बाद युवक गंगनहर में नहाने लगे। नितिन भी अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने लगा। नहाते समय नितिन गंगनहर में डूब गया। पानी में डूबते समय उसका एक दोस्त भी बचाने के लिए गंगनहर में कूद गया था। दोस्त ने नितिन को बचाने को प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नितिन के गंगनहर में डूबने की खबर लगने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए गंगनहर पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। पुलिस गोताखोरों से नितिन को गंगनहर में तलाश करवा रही है। बुधवार की शाम तक नितिन का गंगनहर में कहीं पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed