{"_id":"5b9d5622867a557f6917f220","slug":"11537037858-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक जितने वाले का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक जितने वाले का स्वागत
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटर गौरव राणा ने बढ़ाया देश का सम्मान
बुढ़ाना। साउथ कोरिया से स्वर्ण पदक जीतकर मलिक शूटिंग रेंज पर पहुंचे शूटर का शूटरों सहित विधायक ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि शूटर गौरव राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
कस्बे की मलिक शूटिंग रेंज के शूटर गौरव राणा ने साउथ कोरिया में संपन्न हुई वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। 31 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में गौरव राणा ने 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जिता। व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जिता। साउथ कोरिया से दो पदक जीतकर मलिक शूटिंग रेंज पर पहुंचे शूटर का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत समारोह में आए क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि शूटर गौरव राणा ने दो पदक जीतकर अपना ही नही ंइस क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष राजेश संगल, कोच मोनू मलिक, इंद्रपाल मलिक, विशाल राणा, अंकुश, शुभम शर्मा, भारत, मोनू, ओमपाल, तुषार आदि सहित शूटिंग रेंज के सभी शूटर मौजूद रहे।