फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरकार को सबक सिखायेगा राजपूत समाज: राणा

सरकार को सबक सिखायेगा राजपूत समाज: राणा

Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सरकार को सबक सिखायेगा राजपूत समाज: राणा
सरकार को सबक सिखाएगा राजपूत समाज: राणा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा के नेता और राजपूत समाज के शेर सिंह राणा ने कहा कि जो सरकार देश की सर्वोच्च न्याय संस्था का विरोध करती हो देश की जनता को उस सरकार का क्या लाभ है। केंद्र सरकार ने एससी/एसटी कानून को संसद में पास कर ऐसा किया है। ऐसी सरकार को 2019 में सबक सिखाया जाएगा।

शेर सिंह राणा ने वार्ता में बताया कि सवर्ण जाति समाज पर फांसी वादी कानून को लादने की सरकार की कोशिश को सवर्ण जाति समाज 2019 में करारा जवाब देगा। ऐसी सरकार से देश की जनता को क्या लाभ हो सकता है, जो तानाशाही के अभिमान में देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान न कर सके और उसका अपमान करने के लिए संसद में एसएसी/एसटी कानून को पास किया। सवर्ण समाज को जागरूक करने के लिए राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा का आयोजन जनपद सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी मंदिर से 16 सितंबर को शुरू किया जाएगा। यह यात्रा आगरा जाकर विराम होगी । इस मार्ग में आने वाले प्रत्येक गांव में स्वर्ण समाज को जागरूक किया जाएगा और सरकार के इस काले कानून के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed