फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौधरी अजित सिंह की 9 सितंबर को जनसभा

चौधरी अजित सिंह की 9 सितंबर को जनसभा

Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की 9 सितंबर को जनसभा
चौधरी अजित सिंह की नौ सितंबर को होगी जनसभा
विज्ञापन

खतौली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की खतौली में नौ सितंबर को होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जनसभा की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई। सभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि भाजपा का झूठा चेहरा जनता के सामने है। चुनाव में किए वादे पूरी तरह झूठे साबित हुए हैं।

आर्य समाज जीटी रोड पर आयोजित रालोद की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार तथा आपराधिक घटनाएं चर्म सीमा पर हो रही है। भाजपा की कथनी करनी में अंतर है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने बताया कि जनसभा के लिए खतौली विधानसभा क्षेत्र को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर भेजी गई है, जो लोगों को रालोद की नीतियों से अवगत कराते हुए संपर्क कर 9 सितंबर को होने वाली चौधरी अजित सिंह की जनसभा में पहुंच कर सभा को सफल बनाने का आह्वान करेगी। चौधरी अजित सिंह क्षेत्र के लोगों से सीधा जनसंवाद भी करेंगे तथा दिनभर खतौली में ही रहेंगे। जगदीश आर्य एडवोकेट की अध्यक्षता तथा धर्मेंद्र तोमर के संचालन में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, मुकेश प्रधान, सुरेश मलिक, राजकुमार सांगवान, विकास बालियान, पंकज राठी, राहुल अहलावत, पुष्पेंद्र चौधरी, राहुल तोमर, ब्रजवीर सिंह, सुल्तान राव, मेजर जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed