{"_id":"5b58cb3d4f1c1bb35d8b568f","slug":"11532545853-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रताल में तीन दिवसीय गुरु पर्व उत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रताल में तीन दिवसीय गुरु पर्व उत्सव का आयोजन
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ
मोरना। संत मंडल आश्रम शुक्रताल में तीन दिवसीय गुरु पर्व उत्सव का आयोजन किया गया। स्वामी विचारानंद महाराज ने गुरु गद्दी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना व अखंड पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शुक्रताल स्थित संत मंडल आश्रम के प्रांगण में ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद महाराज के परम शिष्य आश्रम के महंत स्वामी विचारानंद महाराज ने गुरु की समाधि पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि गुरु के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने पर मोक्ष की प्राप्ति होने से सद्गति मिलती है। कठिन से कठिन कार्य भी गुरु के मार्गदर्शन से स्वयं हल हो जाते हैं। जीवन में गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ होता है। इस मौके पर हरिद्वार से पधारे स्वामी लाल बाबा महाराज, स्वामी राघवानंद महाराज, स्वामी गोपालानंद महाराज कानपुर, स्वामी कपिलानंद महाराज, स्वामी भगवतानंद महाराज, स्वामी मलुकानंद महाराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी हरिनानंद महाराज, स्वामी निजानंद महाराज शास्त्री आदि ने अखंड पाठ पुकार में शंख, झांझ, चिमटा, ढपली और घंटी आदि को बजाकर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। वहीं, आश्रम ट्रस्ट के सचिव खेम सिंह चौहान ने बताया कि 25 से 27 जुलाई तक गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान अखंड पाठ सत्संग और जागरण सहित भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का समापन हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान कर होगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष कांशीराम गोयल, उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, सरदार सिंह राणा, धीरज सिंह, डा. सुभाष, बलजीत सिंह, सत्यपाल, दयाराम, शिवकुमार, विमला देवी, रतीराम, आदि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम के आयोजन में नरेला मंडी नोएडा के बिजेंद्र सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।