{"_id":"5b4110204f1c1b93288b50a2","slug":"11530990624-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम का नवीन मंडी में औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम का नवीन मंडी में औचक निरीक्षण
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने खानाबदोश परिवारों के तंबू हटवाए
खतौली। एसडीएम अतुल कुमार ने नवीन मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी समिति की लीज पर गई दुकानों की जांच की। जांच में कई अनियमितताएं मिलने पर मंडी सचिव से जवाब तलब किया। एसडीएम ने मंडी में खानाबदोश परिवारों की ओर से कब्जा करके लगाए तंबुओं को पुलिस से हटवाया।
शनिवार को एसडीएम ने नवीन मंडी में पुलिस को मंडी में अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर मंडी में तंबू लगाकर रहने वाले खानाबदोश परिवारों को वहां से हटा दिया गया। पुलिस ने उनको चेताया कि अगर दोबारा से मंडी में तंबू लगाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद, एसडीएम ने मंडी समिति की ओर से लीज पर दी गई दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों से मंडी समिति की ओर से दिए गए लीज के कागजातों की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में कई अनियमितताएं मिली। इस पर एसडीएम ने मंडी सचिव सुमन भारती से जवाब तलब किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने मंडी सचिव समेत सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।