{"_id":"5b3fb9f74f1c1b95288b509d","slug":"11530903031-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में किया पौधरोपण
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम में किया पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आकांक्षा समिति की ओर से पौधरोपण किया गया। समिति अध्यक्षा एवं डीएम की पत्नी सुधा शर्मा ने कहा कि नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए घने जंगल और छायादार पेड़ लगाने होंगे। स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई के निर्देशन में आकांक्षा समिति के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। समिति अध्यक्षा सुधा शर्मा ने खिलाड़ियों को पौधरोपण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा का श्रृंगार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए। डॉक्टर गीतांजलि वर्मा, बीना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
वाटर कूलर का लोकार्पण किया
मुजफ्फरनगर। पेपर मिल सप्लायर्स एसोसिएशन की ओर से नई मंडी में चौड़ी गली पर वाटर कूलर का लोकार्पण पालिका अध्यक्षा अंजू अग्रवाल एवं एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने किया। वक्ताओं ने कहा कि गर्मी में राहगीरों को पेयजल सुलभ कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। इस मौके पर अरुण गर्ग, निष्काम गर्ग, पालिका सदस्य विपुल भटनागर, संजीव अग्रवाल, अमित गुप्ता, सुनील अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, मनीष जैन, आशीष कुच्छल, नीरज मित्तल तथा भारत विकास परिषद की सभी शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।