फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सात जुलाई से भागवत कथा का आयोजन

सात जुलाई से भागवत कथा का आयोजन

Mon, 02 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सात जुलाई से भागवत कथा का आयोजन
सात जुलाई से भागवत कथा होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति नईमंडी के मेहता क्लब में सात से 13 जुलाई तक भागवत कथा का आयोजन कर रही है। 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी।

नईमंडी के माता वाले मंदिर में पत्रकार वार्ता में इस्कॉन प्रचार समिति के संरक्षक जगेश कपूर ने बताया कि बीते 19 वर्षों से शहर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। सात से 13 जुलाई तक साक्षी गोपालदास जी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव मनाया जाएगा। कथा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दस जुलाई को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 11 जुलाई को गोवर्धन पूजा एवं 13 जुलाई को मेहता क्लब में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम बहन सुभद्रा के साथ आगमन उत्सव मनाया जाएगा। 14 जुलाई को जगन्नाथपुरी उड़ीसा के साथ शहर में जगन्नाथ रथयात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता में मनमोहन जैन, मनीष कपूर, कुलवंत सिंघल, मनोज खंडेलवाल, सुशील अग्रवाल, अमित गुप्ता, आकाश गुप्ता, राकेश जैन, आरसी मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed