फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 15 यात्री घायल

रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 15 यात्री घायल

Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 15 यात्री घायल
रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 15 यात्री घायल
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
हाइवे पर गांव घासीपुरा के पास बृहस्पतिवार की देर रात रोडवेज डिपो के चालक को अचानक नींद की झपकी लग जाने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर लगने से बस में सवार महिलाओं समेत 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के दौरान महिलाओं की चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया।

बड़ौत डिपो की बस बृहस्पतिवार को देर रात करीब तीन बजे हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। नेशनल हाइवे पर अचानक बस के चालक को नींद की झपकी लग गई। झपकी लगते ही घासीपुरा के पास बस आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर लगने से बस में सवार महिलाओं के बीच अफरातफरी का आलम हो गया। हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बस के अंदर से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बस में सवार ललित व सरोज निवासी हरदोई, संजय निवासी बागपत, ज्योति, नीतू व सुनीता निवासीगण नई दिल्ली समेत करीब 15 यात्री घायल हो गए। मेडिकल कालेज में घायलों को देर रात में ही प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी थी। कुछ घायल यात्रियों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर भी रात में ही उपचार के बाद घायलों को भेज दिया गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed