{"_id":"5b2d46184f1c1bf67a8b6ad6","slug":"11529693720-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर डीसीएम ट्रक से टकराई, महिला श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर डीसीएम ट्रक से टकराई, महिला श्रद्धालु की मौत
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर डीसीएम ट्रक से टकराई, महिला श्रद्धालु की मौत
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित डीसीएम खड़े ट्रक से टकराई गई। हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान श्रद्धालुओं की चीखपुकार सुनकर लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस और राहगीरों ने डीसीएम से बाहर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचवाया।
दिल्ली के गांव पालम के श्रद्धालुओं से डीसीएम से श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए गए। शुक्रवार को हरिद्वार से गंगा स्नानकर लौट रहे थे। सुबह चार बजे डीसीएम नेशनल हाइवे पर जड़ौदा के पास पहुंची, तो डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। डीसीएम के टकराते हैं श्रद्धालुओं की चीखपुकार निकल गई। हादसे के दौरान सिर में चोट लगने से 50 वर्षीय संतोष पत्नी विष्णु राम की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू पुत्र विष्णु राम बस का ड्राइवर गंगाशरण पुत्र मांगेराम, गंगाशरण की पुत्री सोनी, अजय पुत्र राजवीर, बाना देवी, शीतल, विपिन पुत्र रामचंद्र, विष्णु राम समेत 12 श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालुओं की चीखपुकार सुनकर आसपास से गुजरने वाले राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल श्रद्धालु ओं को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद खड़े ट्रक का चालक फरार हो गया था।