फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांसद और विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

सांसद और विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सांसद और विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
सांसद और विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

मीरापुर। बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अधिकारियों की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
सांसद ने गांव खेड़ी सराय में सोमवार की रात प्रवास कर जनसमस्याएं सुनी। उधर, क्षेत्रीय विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी समस्याएं सुनी। बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने गांव खेड़ी सराय मे रात्रि प्रवास किया। अधिकांश ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुलभ शौचालय, सड़कों की मरम्मत, अस्पताल आदि की व्यवस्था कराने के संबंध में मांग की। सांसद ने कहा कि समस्त शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करा दिया जाएगा। सांसद ने खेड़ीसराय से बहसूमा तक के दस किमी तक के मार्ग के नवीनीकरण की घोषणा की। सांसद ने सुबह गांव की वाल्मीकि बस्ती का भ्रमण किया। सांसद ने राजपुर, तिलौरा, नूनीखेडा, घटायन आदि गांवों में भी जाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान कोकिल काकरन, कृष्णपाल वाल्मीकि, राकेश, गरीबा, अनुज, ब्रजपाल, सुनील, धर्मेंद्र, विकास शर्मा, रामनिवास, रामचंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, क्षेत्रीय विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी एसडी इंटर कालेज में जनसमस्याएं सुनीं। विधायक ने बीमार महिला सुधा पत्नी संजीव कुमार निवासी टंढेडा की मदद के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम जानसठ गजल भारद्वाज, सीओ एसकेएस प्रताप, गन्ना सचिव जितेंद्र कुमार, अरुण तिवारी, जेई विनीत सैनी, ईओ अनूप राय आदि के साथ भाजपा मंडल प्रभारी प्रदूमन शर्मा, कमल प्रकाश आर्य, नरेंद्र त्यागी, सचिन ठाकुर, नितिन शर्मा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सात वर्ष से वांछित पकड़ा
मीरापुर। पुलिस ने बिजली चोरी के एक मामले में सात वर्षों से वांछित गांव रसूलपुर निवासी इस्लाम पुत्र तौला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। एक सूचना के आधार पर वांछित को पुलिस गिरफ्तार कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed