फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जयंती पर आंबेडकर का किया नमन

जयंती पर आंबेडकर का किया नमन

Sun, 15 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर आंबेडकर का किया  नमन
मुजफ्फरनगर। डॉ भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती पर जिलेभर में उन्हें याद किया गया। कचहरी गेट स्थित प्रतिमा पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। जिला पंचायत के सभागार में प्रशासन ने जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। राजनीतिज्ञ दलों ने पार्टी कार्यालयों पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया।
विज्ञापन

डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर ने लाखों गरीब और समाज के हाशिये पर खड़े शोषित तबकों को आशा की किरण दी। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि उन्होंने छुआछूत के खिलाफ संघर्ष करते हुए शोषित वर्गों को न्याय दिलाने का काम किया। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, डीडीओ मोतीलाल व्यास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कचहरी गेट स्थित आंबे कर प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, डॉ सुभाषचंद शर्मा, सुनील दर्शन, सरिता गौड, कविता सैरनी, सुनील तायल जिला महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अमित चौधरी, राजकुमार सिद्धार्थ, डॉ अशोक कुमार, विशाल गर्ग, कमलकांत कश्यप, दीपक गंभीर, सरिता अरोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बसपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आंबेडकर जयंती कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम की अध्यक्षता में मनाई गयी। संचालन जोन इंचार्ज चांद सिंह कश्यप ने किया। वक्ताओं ने डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूरसलीम राना, शिवान सैनी, सत्यपाल कटारिया, कुलवीर पाल, जियाउर्रहमान, ऋषिपाल गौतम, सत्यप्रकाश, ब्रिजेश, विकास कुमार, सतीश कुमार, कुलदीप प्रधान, राहुल कश्यप, ब्रह्मपाल, निर्मलदास, बबलू कुमार, सावन कुमार, संजय रवि, सुमित पाल, श्यामलाल प्रजापति, सचिन, अनिल आदि मौजूद रहे। यहां से बसपा कार्यकर्ता कचहरी गेट पर पहुंचे और आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भगत सिंह रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नानू मियां की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन कर मिष्ठान वितरित किया गया। जुलूस के रूप में कहचरी गेट पर पहुंचकर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हरेंद्र त्यागी, डॉ मतलूब अली, दिलशाद त्यागी, चांद मियां, रिजवान, ममनून अंसारी, मुकेश त्यागी, जय कुमार, सुरेंद्र मैनवाल, अमित चौधरी, दिवाकर त्यागी, अमन गौतम, फैय्याज, बल्लू, विनोद चौहान, अमित गुप्ता, बादल पाल, राज सिंह, हर्ष त्यागी, राहुल, निर्मला देवी, सुधीर लाम्बा, रोहित कटारिया आदि रहे।
समाजवादी पार्टी ने महावीर चौक कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी की। संचालन महासचिव जिया चौधरी ने किया। राकेश शर्मा ने संविधान रचियता भीमराव आंबेडकर को सभी प्रजातांत्रिक देशों के संविधान का ज्ञाता बताया। इलम सिंह गुर्जर, महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, जिला प्रवक्ता काजी अरशद, चंदन चौहान, नरेश विश्वकर्मा, राकिब कुरैशी, ब्रिजेश कुमार, सोमपाल भाटी, साजिद हसन, शौकत अंसारी, शमशाद अहमद, अलीम सिद्दीकी, असद पाशा, जनार्दन विश्वकर्मा, विवेक गर्ग, सूर्यप्रताप राणा, अमरनाथ पाल, सत्यवीर त्यागी, नूर हसन, टीटू, रमनपाल, नासिर राना, निधिश गर्ग, इसरार, कुंवर शादाब, उमर खान, नदीम मलिक, अनुराग त्यागी, सलमान अंसारी आदि रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कल्याणकारी अंबेडकर समिति ने कचहरी गेट पर जयंती मनाई। अध्यक्ष पूर्व विधायक महावीर सिंह आजाद ने कहा कि अंबेडकर ने समाज में निर्बल और शोषित वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों को नष्ट करने के लिए लंबा संघर्ष किया। आज उनके विचार युवाओं को आत्मसात करने चाहिए। दलेल सिंह, भंवर सिंह तेजयान, आशी कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक प्रधान, नरेंद्र कुमार, महावीरह सिंह, सुरेंद्र कुमार, बबली मैनवाल, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पायल माहेश्वरी, शशी तोमर, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, धमेंद्र तोमर, तारिक मुस्तफा, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, हंसराज जावला, माधोराम शास्त्री, रणधावा मलिक, अभिषलेक, अुंकर राठी, अनुज बालियान आदि ने विचार रखे। जनता दल यू के कायारभ़लय पर भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष महेश चौहान, संजय धनगर, अकमल मुस्तफा, बिजेंद्र मलिक, रोहन त्यागी, बदर इस्लाम, काजी बिलाल, नीरज धनगर, मयंक वर्मा, संदीप, शिवम, शिवकुमार आदि ने चित ्र पर पुुष्पांजलि अर्पित की। पचेंडा रोड के निराला नगर में जयंती पर कार्यक्रम हुआ। लोकेंद्र गौतम, चमनलाल ढिंगान, प्रदीप वाल्मीकि, जगदीश, शैलेंद्र आदि ने बाबा साहब को याद किया। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सचिन सिंघल, विकास अग्रवाल, मनोज सैनी, योगेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed