फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रक्तदान मानव कल्याण के लिए जरूरी: डीएम

रक्तदान मानव कल्याण के लिए जरूरी: डीएम

Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान मानव कल्याण के लिए जरूरी: डीएम
रक्तदान मानव कल्याण के लिए जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित शाकुंतलम आवास विकास में नवनिर्मित पंजाब नेशनल बैंक का भूमि पूजन समारोह हुआ। पीएनबी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर लगाया। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानव कल्याण के लिए बेहद जरूरी है।

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेंद्र सिंह राठौर, एसोसिएशन के मंडल सचिव अनिल गर्ग ने बताया कि बैंक के 124वें स्थापना दिवस के अवसर पर 124 पीएनबी कर्मियों ने रक्तदान किया। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी दी कि पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी बैकिंग कार्यों के अलावा भी सामाजिक और जनहित के कार्यो में सदैव अग्रणीय भूमिका निभा रहे है। इस मौके पर डीएम ने कहा कि बैंक अधिकारी ग्राहकों के साथ अन्य जनता से मधुर व्यवहार रखे। लोन की रिकवरी को बढ़ाया जाए। साथ ही कहा कि रक्तदान करना महादान के बराबर है। यह वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सके। इस मौके पर उपमंडल प्रमुख एस भल्ला, बीपी सिंह, जीएस जोशन, हरिओम प्रसाद मुख्य व्यवस्थापक प्रदीप जैन, कांती राठी, एलडीएम शशि कुमार जैन, अरविंद शर्मा सेवानिवृत्त प्रबंधक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed