{"_id":"5acbc20b4f1c1b496b8b4ac3","slug":"11523302923-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार संघ चुनाव:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार संघ चुनाव:
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पदों पर सीधा मुकाबला होगा, जबकि महासचिव पद के लिए तीन नामांकन पत्र जमा कराए गए। नई कार्यकारिणी के लिए 23 पद हेतू 50 नामाकंन पत्र दाखिल किए गए। मतदान 13 अप्रैल को होगा।
सोमवार को फैंथम हॉल में जिला बार संघ चुनाव के लिए पर्चे भरे गए। मुख्य चुनाव अधिकारी नासिर अली की देखरेख में चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया, आमोद कुमार त्यागी, सैयद शबीहे मुस्तफा, सोपाल सिंह, राजीव शर्मा और कपिल कुमार ने नामांकन पत्र लिए। अध्यक्ष पक्ष के लिए राजेश्वर दत्त त्यागी, प्रमोद त्यागी, महासचिव पद के लिए सुरेंद्र सिंह मलिक, सुनील दत्त शर्मा और ऋषि भारद्वाज ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो-दो नामांकन पत्र जमा कराए गए। कुल 23 पदों के लिए 50 नामांकन पत्र जमा कराए गए। मंगलवार यानि आज नामांकन पत्रों वापसी और जांच होगी। 13 अप्रैल को मतदान होगा तथा 14 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाएंगे।