{"_id":"5ac282ec4f1c1bd7618b5264","slug":"11522696940-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर महिलाओं को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर महिलाओं को पीटने का आरोप
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर महिलाओं की पिटाई का आरोप
मोरना। ग्रामीणों ने भोपा पुलिस पर मारपीट कर दो महिलाओं को घायल कर देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर फायरिंग कर युवक को उठाकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। घायल महिलाओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
ककरौली क्षेत्र के गांव दरियाबाद निवासी ग्रामीण जसवीर सिंह पुत्र सरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उसके घर पर थाना भोपा क्षेत्र की शुक्रताल चौकी पुलिस साधारण कपड़ों में पहुंची। पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जसविंद्र कौर पत्नी सतनाम सिंह व गुरमीत कौर पत्नी कश्मीर सिंह को घायल कर दिया। फायरिंग करते हुए परिवार के गुरनाम पुत्र महेंद्र को गाड़ी में डालकर ले गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल महिलाओं को मोरना के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते घायलों जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।