{"_id":"5ab2a3d84f1c1bb0758b6aab","slug":"11521656792-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी भडक़े, बाजार बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी भडक़े, बाजार बंद करने की चेतावनी
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी भड़के, बाजार बंद करने की चेतावनी
खतौली।
व्यापारियों ने नगरपालिका की ओर से व्यापारियों पर व्यवसायिक टैक्स व स्वकर प्रणाली लागू करने का पुरजोर विरोध किया। व्यापारियों ने इसके विरोध में अनिश्चितकालीन बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक सरदार पटेल चौक कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने पालिका की ओर से लगाए जाने वाले व्यवसायिक टैक्स व स्वकर प्रणाली लागू करने का विरोध जताया। अध्यक्ष मेहश गुप्ता ने कहा कि खतौली एक विरान कस्बा हो चुका है। टैक्स लगाने और स्वकर प्रणाली लागू होने से व्यापारी व आम जनता बर्बाद हो जाएगी। मोहनलाल व इंद्रपाल गोयल ने कहा कि महानगरों जैसा टैक्स लगाने का यहां क्या औचित्य है। व्यापारी नगर पालिका में पारित किए गए इस प्रस्ताव का जनहित में विरोध करते हैं। अगर यह लागू किया तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद करके धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने को व्यापारी बाध्य होंगे। बैठक में जुग्गू काजियान, जैगम अली, मनोज जैन, रामकुमार वर्मा, पवन कुमार, आरिफ सिद्दीकी, साबिर अली, बुद्धू, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, योगेंद्र जैन, अजय गुप्ता, विक्रांत गुप्ता, जगदीश मटरोजा आदि व्यापारी मौजूद रहे।