{"_id":"5a9836044f1c1b8e328b4d0a","slug":"11519924740-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से पिता पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से पिता पुत्री घायल
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में पिता-पुत्री घायल
मोरना। गांव ककरौली बस स्टैंड पर बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से पिता-पुत्री घायल हो गए। आबाद पुत्र शरीफ निवासी गांव चौरावाला ने बताया कि वह अपनी पुत्री कोसीन के साथ जानसठ से बाइक पर दवा लेकर आ रहा था। जैसे ही वे ककरौली बस स्टैंड पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। बाइक फिसल जाने से पिता और पुत्री गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस द्वारा घायलों को मोरना के अस्पताल में लाया गया, जहां घायलों का उपचार किया गया। उधर, हाईवे पर गांव रायपुर नंगली के सामने ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दौराला निवासी शमशाद पुत्र यासीन घायल हो गया। घायल को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।