{"_id":"5a94563e4f1c1baa1b8b9aea","slug":"11519670846-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी हेल्दी शो में महिलाएं पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी हेल्दी शो में महिलाएं पुरस्कृत
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेबी हेल्दी शो में महिलाएं पुरस्कृत
चरथावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हेल्दी बेबी शो में बेहतर प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कृत किया गया। सोमवार को सीएचसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि देश में पोलियो का अंतिम केस जनवरी 2011 मैं आया था। उसके बाद से हमारे यहां कोई पोलियो का केस नहीं है, जबकि विश्व में जनवरी 2018 में सिर्फ चार केस अफगानिस्तान और एक पाकिस्तान में मिला है। बेबी हेल्दी शो प्रतियोगिता में बीएमसी मुरलीधर ने बच्चों की माताओं से उनके स्वास्थ्य संबंधी सवाल-जबाब किए। प्रश्नों की पर्ची महिलाओं को देकर उनसे जवाब मांगें गए, जिसमें सही जवाब देने वाली महिलाएं नूूर फातिमा, मोहसिना, मोबिना, शाहिस्ता, आसमा, नईमा और मेहराना को पुरस्कृत किया गया। इन महिलाओं ने टीकाकरण की जानकारी दी। चिकित्सकों ने महिलाओं को ग्रामीण परिवेश में सामूहिक रूप से टीकाकरण कराने के लिए संदेश देने की अपील की। टीम ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। हसीना बानो आंगनबाड़ी, आशीष कुमार एबीआरसी, सीएमसी एवं समुदाय की महिलाएं मौजूद रहीं। अध्यक्षता मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रवीण त्यागी और संचालन बीएमसी मौ. नईम ने किया।
लक्ष्य हासिल कर तैयारी करें विद्यार्थी
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कालेज में आयोजित एनएसएस शिविर में सीओ सदर मणिलाल पाटीदार ने कहा कि एकाग्रचित्त और कड़ी मेहनत कर विद्यार्थी लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने आईपीएस में सलेक्शन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। कहा कि आईपीएस में तैयारी के लिए एनसीआरटी की पुस्तकों के अलावा मौजूदा देश विदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान का ज्ञान आवश्यक है। बीडीओ डॉ साजिद अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विपणन आदि परियोजनाओं की जानकारी दी। स्वयंसेवकों और सेविकाओं की गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। उधर, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कस्बे में घर-घर घूमकर साक्षरता की जानकारी ली।