{"_id":"5a85d4b54f1c1b2d068b6db8","slug":"11518720181-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्डल रेस में बच्चों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्डल रेस में बच्चों ने मचाई धूम
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाधा दौड़ में दून वैली स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। दून वैली में हर्डल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यूकेजी बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
स्कूल की नई मंडी ब्रांच के बच्चों की हर्डल रेस सरकुलर रोड स्थित ब्रांच में हुई, यहां पर बच्चों ने नेचर वाल्क, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। बच्चों ने खेलों का भरपूर आनंद उठाया। इसके साथ ही बच्चों को विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों और फूलों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने पार्क में झूलों का आनंद भी उठाया। हर्डल रेस में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ब्रांच हेड रुचि शर्मा ने बच्चों को बताया कि प्रकृति किस तरह हमारी सहयोगी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। प्रतिदिन पौधों में पानी देना चाहिए। पौधों में भी हमारी तरह जीवन होता है, उन्हें पानी नहीं मिलेगा तो वह मर जायेंगे। कार्यक्रम में इंदू, रमा, प्रिया, साक्षी, सैफर, योगेश का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, प्रबंधक राजकिशोर गुप्ता ने सभी बच्चों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।