फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवसाद को हर लेता है भागवत श्रवण-स्वामी

अवसाद को हर लेता है भागवत श्रवण-स्वामी

Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अवसाद को हर लेता है भागवत श्रवण-स्वामी
मोरना। भागवत तीर्थ शुक्रताल स्थित श्री दंडी स्वामी आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। गणेश पूजन के उपरांत कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के हरि के उद्घोष से वातावरण को भक्तिमय हो गया। महंत स्वामी श्री गुरु दत्त जी महाराज की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी श्री दीन दयालु पांडे जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ही सबके आदी हैं। वह अंतर्यामी सर्वेश्वर समस्त यज्ञ के भोक्ता है। वे ही सनातन व्यक्त एवं अव्यक्त रूप हैं। भगवान कृष्ण ने ही स्थूल और सूक्ष्म दोनों की सृष्टि की है। भागवत जीवन के लिए आदर्श आचरण प्रदान करती है। भागवत कथा श्रवण से आत्मबल में वृद्धि होती है। देह और मन के विकार भागवत श्रवण से दूर हो जाते हैं। कार्यक्रम में हरीसिंह बघेल, विनीत पाल, पुनीत पाल, यशपाल, राजरानी, भगवान दास, अशोक, सोनू, मनोज सुरहा, लता पाल, स्मृति पाल, पूनम पाल, कपिल पाल, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed